6 दिसंबर 2014 - 20:17
 ज़ायोनियों के हाथों एक बार फिर मस्जिदुल अक़सा का अपमान।

ज़ायोनियों ने एक बार फिर मस्जिदुल अक़सा की पवित्रता का हनन करते हुए इस पवित्र स्थान का अपमान किया है

ज़ायोनियों ने एक बार फिर मस्जिदुल अक़सा की पवित्रता का हनन करते हुए इस पवित्र स्थान का अपमान किया है। फिलिस्तीनी मीडिया की एक रिपोर्ट के हवाले से खबर दी गई है कि जायोनी कालोनियों में रहने वालों का एक समूह, ग़ासिब इस्राईली सैनिकों के साथ अध्याय बाबुल मुगारबह से मसजिदुल अक़सा में घुस आया और इस पवित्र स्थान का अपमान किया। मस्जिद में फिलिस्तीनी नमाज़ियों ने अल्लाहो अकबर और लाइलाहा इल्लल्लाह का नारा लगाकर ज़ायोनियों का डट कर मुकाबला किया। गौरतलब है कि ग़ासिब ज़ायोनी शासन फिलिस्तीन पर अतिग्रहण के बाद से ही विभिन्न बहाने बनाकर मस्जिदुल अक़सा का अपमान करती चली आ रही है।